शिवपुर : बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

शिवपुर : बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)  : शिवपुर थाना क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से छोटे चुप्पेपुर स्थित किराए के मकान में रह रहे हैं। 25 अप्रैल को वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए घर में ताला बंद कर अपने गांव चले गए थे।

27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर वह तत्काल घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है।

पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां तथा करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इस संबंध में शिवपुर थाने मे  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *