अमित शाह से मिले कृभको निदेशक अजय राय

अमित शाह से मिले कृभको निदेशक अजय राय

नई दिल्ली/वाराणसी (जनवार्ता)। कृभको के निदेशक एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। देश में सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और इसके विस्तार को लेकर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

rajeshswari

अजय राय ने सहकारी संस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने, किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के विभिन्न योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित पूर्वांचल क्षेत्र में सहकारिता के माध्यम से रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ने की जानकारी दी ।
अजय राय निरंतर सहकारिता के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   नेपाल : पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *