ओबरा ब ताप बिजली घर की सभी इकाई बन्द

ओबरा ब ताप बिजली घर की सभी इकाई बन्द

ओबरा/सोनभद्र (जनवार्ता)। प्रदेश में बिजली की मांग में अत्यधिक कमी आ जाने के कारण स्थानीय ब ताप विद्युत गृह की सभी पांचों इकाइयों को सोमवार की सुबह लगभग दस बजे बंद कर दिया गया। पांचों इकाइयों के बंद होने से ब ताप विद्युत गृह का बिजली उत्पादन शून्य हो गया है।

rajeshswari

ओबरा ब  ताप विद्युत गृह इकाइयों को सिस्टम लोड डिस्पैच सेंटर लखनऊ के निर्देश पर सभी पांचों इकाइयों को बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि इकाइयों के लगने के समय से लेकर अब तक बिजली की मांग में कमी के कारण कभी भी पांचों इकाइयों को बंद नहीं किया गया था। इस प्रकार का यह पहला मामला होने के कारण परियोजना कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।वही लखनऊ से आए इस प्रकार के आदेश से परियोजना कर्मियों में काफी मायूसी देखी जा रही है। परियोजना के जानकारों की माने तो लखनऊ स्थित सिस्टम लोड डिस्पैच सेंटर ही पूरे प्रदेश में बिजली की मांग एवं उत्पादन की निगरानी करती है। इसी संस्था के निर्देश पर बिजली का उत्पादन घटाया बढ़ाया जाता है।वही मई महीने में अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभवाना की देखते हुए जन मानस को गर्मी में राहत दिलाने के लिए सरकार पहले से ही तैयारी करके अन्य प्राइवेट क्षेत्रों से मई माह में बिजली खरीदने की सहमति बनाने की वजह से ऐसा कदम उठाया जाना भी कहा जा रहा है। इस मामले में ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं आर के अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ स्थित सिस्टम लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर सोमवार की सुबह लगभग दस बजे ब ताप विद्युत गृह की चल रही  200 मेगावाट की नौवीं, दशवी, ग्यारहवीं एवं बारहवीं इकाइयों को बंद कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि 200 मेगावाट की तेरहवीं इकाई पहले से ही बंद चल रही थी।

इसे भी पढ़े   घर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *