बीएचयू : गार्डों की अब 12 घंटे नहीं, 8 घंटे की होगी ड्यूटी

बीएचयू : गार्डों की अब 12 घंटे नहीं, 8 घंटे की होगी ड्यूटी

वाराणसी  (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सुरक्षा गार्डों को बड़ी राहत देते हुए उनकी ड्यूटी अवधि में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब गार्डों को 12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

rajeshswari

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजय कुमार राय के निर्देश पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इस व्यवस्था को लागू किया, जिससे गार्डों को बेहतर कार्य-परिस्थितियां मिल सकें।

अब तक गार्डों को 12 घंटे या उससे अधिक समय तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती थी, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान की शिकायतें सामने आती थीं। नई व्यवस्था लागू होने से गार्डों पर काम का दबाव कम होगा और वे अधिक सतर्कता व दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

प्रशासन का मानना है कि 8 घंटे की शिफ्ट व्यवस्था से न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

इस निर्णय का गार्डों ने स्वागत किया है और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह कदम उनके हित में लिया गया सराहनीय निर्णय है, जिससे उन्हें बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिल सकेगा।

इसे भी पढ़े   झांसी : बीमारी का बहाना बनाकर दरोगा परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *