वाराणसी में अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआख्वानी, मज़ार पर चादरपोशी

वाराणसी में अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआख्वानी, मज़ार पर चादरपोशी

वाराणसी  (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सोमवार को शहर में दुआख्वानी का आयोजन किया गया। हाल ही में लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

rajeshswari

इस अवसर पर वाराणसी स्थित कदीमी खानकाह हज़रत लाटशाही बाबा की मज़ार पर सर्किट हाउस कचहरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चादरपोशी और गुलपोशी की गई। इसके बाद अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सामूहिक दुआ की गई।

दुआख्वानी की कयादत मौलाना हबीबुर्रहमान और हाफिज़ सेराज उद्दीन ने की। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू और जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (अधिवक्ता) द्वारा किया गया।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस महासचिव दव्य हसन मेहदी कब्बन, वक़ार अहमद सिद्दीकी, वीरेंद्र कुमार पंडित, लोकेश सिंह, आदर्श कुमार शर्मा, सैयद आफाक हुसैन “शान”, साबिर अली, गुलाम रसूल जिलानी, हसीन अहमद, सैयद फुरकान, सैफ अहमद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : मुठभेड़ में शातिर ठग  गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *