भाजपा महानगर कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

भाजपा महानगर कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

वाराणसी (जनवार्ता)। गुलाबबाग स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

स्नेह मिलन समारोह के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक चर्चा भी हुई। महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति, क्षेत्र में बेहतर समन्वय तथा संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आपसी तालमेल के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर काशीवासियों को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पावन अवसर पर भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें तथा मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करें। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना करते हुए नगरवासियों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों से घरों और शहर को रोशन करने तथा खुशियां बांटने की अपील की।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह ‘सन्नी’, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   टीचर ने गर्म चाकू से जलाया 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *