राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को निकले वाहन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को निकले वाहन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी  (जनवार्ता)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 को सफल बनाने के लिए जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी संजीव शुक्ला ने गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rajeshswari

जिला जज ने इस अवसर पर कहा कि ये प्रचार वाहन आम जनमानस के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके और लोगों को अदालत से त्वरित राहत मिले।

इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल, विभिन्न प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को जनपद वाराणसी में आयोजित होगी।

इसे भी पढ़े   दूल्हा छिपा रहा था गंजापन,सेहरा हटाया तो निकल गए नकली बाल;दुल्हन के घरवालों ने जमकर पीटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *