पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी को चुना गया  विधायक दल का नेता

पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी को चुना गया  विधायक दल का नेता

कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोलकाता (जनवार्ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, जबकि शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस शासनकाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। पार्टी इसे “लोकतांत्रिक परिवर्तन” के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।

इसे भी पढ़े   पार्थ-अर्पिता पर नए खुलासे:चटर्जी ने पत्नी के शेयर अर्पिता के नाम किए,थाइलैंड घुमाया;बहन को नौकरी दिलाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *