अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बरेका के 27 कर्मचारी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बरेका के 27 कर्मचारी सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 27 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया।

rajeshswari

समारोह का शुभारंभ महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अंजू गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सम्मानित कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू गुप्ता ने कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन के कारण ही बरेका निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनतकश कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और ईमानदारी को सम्मान देना रहा। समारोह का संचालन महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती ऋतिका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्षा श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़े   दिनदहाड़े हमला: कट्टा-छड़ से मारपीट और महिला की सोने की चेन व नगदी लूटी, नामजद एफआईआर दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *