महापौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

महापौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

वाराणसी  (जनवार्ता)। वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। महापौर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि उनके अकाउंट से यदि किसी को पैसे मांगने या आपत्तिजनक संदेश भेजे जाएं तो उसे नजरअंदाज करें और कोई प्रतिक्रिया न दें। अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
नगर निगम कर्मचारियों ने भी साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल से प्रभावी कार्रवाई की मांग की

rajeshswari
इसे भी पढ़े   इस एक्ट्रेस ने तोड़ दी हर मर्यादा,लोगों का चढ़ गया पारा;पूछा-दीदी कपड़े कहां हैं?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *