ओवरब्रिज पर कार पलटी, चार की मौत

ओवरब्रिज पर कार पलटी, चार की मौत

कौशांबी (जनवार्ता)। सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से फतेहपुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में चार घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दो अन्य ने दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान राजेश यादव (25), अनिल कुमार, अरविंद (35) और छविनाथ के रूप में हुई है। वहीं राजकुमार (45) और रोहित का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी फतेहपुर जिले के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   Maha Navami 2023 : नवरात्रि महानवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *