बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 घायल

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 युवकों की मौत, 9 घायल

सोनभद्र (जनवार्ता)!  रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में बीती रात बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के सेमरीबांध से बारात रामपुर बरकोनिया जा रही थी। इसी दौरान कठार गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात घायलों का इलाज जारी है। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी  समेत कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, 6 अप्रैल को स्थापना दिवस की तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *