बरेली में महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-2 की तैयारी

बरेली में महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-2 की तैयारी

बरेली  (जनवार्ता)। शहर के सुनियोजित विस्तार और आधुनिक आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो बड़ी परियोजनाओं के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। महादेवपुरम आवासीय योजना और इंडस्ट्रियल टाउनशिप फेज-2 के लिए भूमि चिह्नांकन का कार्य तेज कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के संभावित बरेली दौरे के दौरान इन योजनाओं की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

rajeshswari


बीडीए पीलीभीत-बड़ा बाइपास रोड पर महादेवपुरम आवासीय योजना तथा रामपुर-दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की दिशा में पहले से कार्य कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों परियोजनाओं के पहले चरण में भूमि खरीद की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। महादेवपुरम योजना के लिए अब तक 80 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है, जबकि इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए 10 हेक्टेयर से अधिक जमीन खरीदी जा चुकी है।


बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद का कार्य इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई से भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
महादेवपुरम आवासीय योजना के डिमांड सर्वे में चार हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं, जबकि इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए एक हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए दोनों योजनाओं का दूसरा चरण विकसित करने का निर्णय लिया गया है।


इन परियोजनाओं में चौड़ी सड़कें, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्क, मॉल और अन्य सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बीडीए का दावा है कि ये योजनाएं शहर के व्यवस्थित विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगी।
महादेवपुरम योजना के लिए अडूपुरा जागीर, अहिलादपुर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर और नवदिया कुर्मियान गांवों की लगभग 267 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। वहीं इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भिटौरा नौगवां, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी क्षेत्र में करीब 126 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा रही है।

इसे भी पढ़े   उन्नाव में दलित युवती की रेप के बाद हत्या,छाती पर बायीं ओर लिखा मिला राज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *