97% अंकों के साथ जीवनदीप पब्लिक स्कूल की सृष्टि रघुवंशी बनी टॉपर

97% अंकों के साथ जीवनदीप पब्लिक स्कूल की सृष्टि रघुवंशी बनी टॉपर

वाराणसी (जनवार्ता)। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर, चांदमारी, वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा सृष्टि रघुवंशी ने मानविकी वर्ग में 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया।

rajeshswari

सीबीएसई द्वारा 13 मई 2026 को घोषित परिणाम में विद्यालय के विज्ञान वर्ग के आलोक सिंह ने 96.2% अंक तथा वाणिज्य वर्ग की निष्ठा तुलस्यान ने 92.6% अंक हासिल कर अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा। उल्लेखनीय है कि लगभग 50% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिसने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है, जो निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर रहने का प्रोत्साहन देता है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *