आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध टिकट कारोबार का भंडाफोड़

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध टिकट कारोबार का भंडाफोड़

वाराणसी (जनवार्ता)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत वाराणसी रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रेलवे टिकट कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एसी तत्काल टिकटों की अवैध बुकिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

जांच के दौरान आरोपी के पास से कुल 57 रेलवे ई-टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद टिकटों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आईआरसीटीसी के नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से टिकट बुक कर यात्रियों को अधिक कीमत पर बेचता था।

आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह कार्रवाई आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव, सीआईबी प्रभारी निलेश कुमार सिंह तथा एएसआई राकेश सिंह के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   बहराइचः तालाब में मां–दो बेटियों की लाश मिलने से सनसनी, पति व सास-ससुर पर FIR
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *