25 नई पीआरवी से बढ़ेगी पुलिस गश्त

25 नई पीआरवी से बढ़ेगी पुलिस गश्त

नोएडा  (जनवार्ता)। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए 25 नई टू-व्हीलर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को डायल-112 सेवा में शामिल किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई पीआरवी की तैनाती नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की जाएगी। इन वाहनों का उपयोग रिमोट एरिया, एक्सप्रेसवे, लिंक रोड और संवेदनशील इलाकों में मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र और उससे जुड़े मार्गों पर गश्त को और मजबूत किया जा रहा है। डायल-112 टीमें लगातार निगरानी रखेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन पुलिस चौकियों का विस्थापन भी किया जा चुका है। नई पीआरवी उन क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी, जहां पुलिस की त्वरित पहुंच पहले चुनौतीपूर्ण थी।
नई व्यवस्था के तहत नोएडा जोन को 10, सेंट्रल नोएडा को 10 और ग्रेटर नोएडा को 5 अतिरिक्त पीआरवी वाहन दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी यातायात एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र और एसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल शकील अहमद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आंध्र प्रदेश : कुरनूल में बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *