नगर आयुक्त के निर्देश पर फिर शुरू हुआ हृदय योजना का प्याऊ

नगर आयुक्त के निर्देश पर फिर शुरू हुआ हृदय योजना का प्याऊ

वाराणसी, (जनवार्ता)। भीषण गर्मी के बीच बंद पड़े हृदय योजना के जनता प्याऊ को लेकर नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह रामकटोरा चौराहे स्थित प्याऊ की जलापूर्ति दोबारा शुरू करा दी गई।
हृदय योजना के तहत बने इस प्याऊ के बंद रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। नगर निगम के सहायक अभियंता आशीष मौके पर पहुंचे और ऑपरेटर विशाल की मदद से तीनों नलों से पानी की आपूर्ति बहाल कराई।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्याऊ की नियमित सफाई कराई जाएगी और खराब मशीन को भी जल्द ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को ठंडा व शुद्ध पेयजल मिल सके।
स्थानीय निवासी घनश्याम उर्फ बबलू ने बताया कि पानी में गंध आने और मशीन खराब होने के कारण लोगों ने यहां पानी पीना कम कर दिया था। हालांकि अब जलापूर्ति शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रिश्वतखोरी मामले में आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को हाईकोर्ट से जमानत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *