चोपन पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर, 52 किलो गांजा बरामद

चोपन पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर, 52 किलो गांजा बरामद

– उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाई जा रही थी खेप, कार, नकदी व मोबाइल फोन भी जब्त

सोनभद्र (जनवार्ता) । चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार तड़के करीब 3:15 बजे करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से छह बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार गौतम (28) निवासी श्रावस्ती के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, 6 अप्रैल को स्थापना दिवस की तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *