नागेपुर मे किशोरी समर कैम्प का शुभारंभ

नागेपुर मे किशोरी समर कैम्प का शुभारंभ

वाराणसी  (जनवार्ता)। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शुक्रवार को किशोरी समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। इस एक महीने के कैम्प का उद्देश्य ग्रामीण किशोरियों को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

rajeshswari

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक विभाष मुखर्जी, लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर तथा प्रशिक्षिकाओं पूनम और प्रदीप ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कैम्प प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें किशोरियों को निःशुल्क कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, अचार-मुरब्बा एवं पापड़ निर्माण, स्कूटी एवं ई-रिक्शा ड्राइविंग, हैंडीक्राफ्ट, संगीत, डांस, ज्वैलरी निर्माण जैसे रोजगारपरक कोर्सों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके अलावा मार्शल आर्ट के जरिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अधिकार और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा, “हमारा प्रयास है कि ये किशोरियां आत्मनिर्भर बनें और समाज में मजबूत पहचान बनाएं।” कैम्प के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

समर कैम्प में नागेपुर सहित आसपास के गांवों की सैकड़ों किशोरियां भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सोनी, मनीषा, आशा, अनीता, मधुबाला, सुनील, सीमा, प्रदीप, मनीष, आशीष, ज्योति, सिकंदर, लौटन पटेल, रामबचन, चंद्रकला, शमा, मंजीता, विद्या और श्यामसुंदर मास्टर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सोनी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्यामसुंदर मास्टर ने दिया।

यह कैम्प 15 जून 2026 तक चलेगा।

इसे भी पढ़े   खरगे के बयान पर सियासी बवाल, सफाई के बाद भी बीजेपी हमलावर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *