मिशन 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें : हंसराज विश्वकर्मा
वाराणसी (जनवार्ता)। भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गोविंद दास गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को खनाव स्थित उनके आवास पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।


इस दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 की सफलता के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर सुशासन देने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गोविंद दास गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राज्य मंत्री ने नवनिर्मित भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। समारोह में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, राजू प्रजापति, अनिल कुमार पांडेय, सिद्धार्थ कुशवाहा, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, कमलेश पाल, रमाशंकर गुप्ता, रामप्रकाश वीरू, गौरव पटेल, जय प्रकाश पटेल, विनोद सोनकर, ग्राम प्रधान पारस यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

