नगर विकास, ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया शहर का निरीक्षण

नगर विकास, ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया शहर का निरीक्षण

बारिश से पहले सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने शुक्रवार को वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा बारिश से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति, नालों की सफाई, सड़क निर्माण और शहर के सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

rajeshswari

मंत्री ने कहा कि शहर में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पार्कों के रखरखाव, दीवारों की पेंटिंग और सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। साथ ही शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न होने पाए, इसके लिए नियमित सफाई अभियान चलाने को कहा।

इससे पहले 15 मई की रात मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। लोगों ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन लाइन व्यवस्था को मजबूत करने तथा विद्युत शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर बैठकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएं और उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

इसे भी पढ़े   गंगा बाढ़ के बीच चला स्वच्छता अभियान

मंत्री ने कहा कि सभी बनारसवासी मिलकर स्वच्छता और विकास कार्यों के दम पर इस बार वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने का प्रयास करें।

बैठक में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *