नीट पेपर लीक जांच में बीएचयू कनेक्शन, दो छात्रों पर एजेंसियों की नजर

नीट पेपर लीक जांच में बीएचयू कनेक्शन, दो छात्रों पर एजेंसियों की नजर

वाराणसी (जनवार्ता)। नीट पेपर लीक मामले की जांच अब Institute of Medical Sciences, Banaras Hindu University तक पहुंच गई है। आईएमएस-बीएचयू के दो छात्रों पर जांच एजेंसियों की नजर है। दोनों छात्रों के राजस्थान के सीकर स्थित उसी कोचिंग संस्थान से जुड़े होने की बात सामने आई है, जहां कथित तौर पर बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी।

rajeshswari


सूत्रों के अनुसार, सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले एक छात्र एमबीबीएस और एक छात्रा बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। जांच एजेंसियां इनके प्रवेश और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
केंद्र सरकार ने आईएमएस-बीएचयू समेत कई मेडिकल कॉलेजों से संदिग्ध छात्रों का विवरण मांगा है। बताया जा रहा है कि संबंधित कोचिंग संस्थान चयन न होने पर फीस वापसी का दावा करता था। इसी संस्थान से जुड़े कुछ छात्रों का चयन पिछले वर्ष विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हुआ था।


Central Bureau of Investigation की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आईएमएस-बीएचयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध छात्रों की प्रवेश फाइलें और अन्य दस्तावेज अलग सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सके।


सीबीआई ने जयपुर के बिवाल परिवार के दो भाइयों और एक भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है। परिवार के पांच बच्चों का दाखिला पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुआ था। इनमें एक आरोपी दिनेश की बेटी वर्तमान में आईएमएस-बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अध्ययनरत बताई जा रही है।


सीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रश्नपत्र लीक का स्रोत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोग ही थे। एजेंसी ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब तक मामले में कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
इस बीच National Testing Agency में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है। अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़े   मंदिर परिसर में आपत्तिजनक वस्तु फेंकने का मामला, आरोपी किशोर हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *