लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, दो मोबाइल और ऑटो बरामद

लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, दो मोबाइल और ऑटो बरामद

वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2120 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात करीब मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड, शिवदासपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल बिंद (25), निवासी बिंद बस्ती शिवदासपुर, अमन गोस्वामी (19), निवासी नई बस्ती शिवदासपुर और अवधेश कुमार उर्फ आयान (20), निवासी मूल रूप से गड़खा, छपरा (बिहार), हाल पता आदर्श नगर, एलआईसी गली, मंडुवाडीह के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह थाने में मुकदमा संख्या 0344/2026 के तहत धारा 309(6), 352, 351(2) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2120 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, चंद्रशेखर यादव, सत्यानंद यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   अफगानिस्तान में भूकंप का कहर: 800 की मौत, 2500 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *