पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता) । पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग उठाई।

rajeshswari


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण परिवहन, खाद्य सामग्री और खेती-किसानी की लागत प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान सजीव सिंह, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अशोक सिंह, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, दिलीप चौबे और मनीष मोरोलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बाहर रोती रही बच्ची,अंदर मां-बाप ने दी जान:4 साल पहले हुई थी शादी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *