काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु परिवार से मारपीट का आरोप, पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने की शिकायत

काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु परिवार से मारपीट का आरोप, पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने की शिकायत

*वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गुजरात के एक श्रद्धालु परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में कुछ युवकों ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। परिवार दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया, जिससे परिवार के बुजुर्ग सदस्य अलग-अलग हो गए। आरोप है कि मुकेश पटेल ने युवकों से उनके माता-पिता को एक साथ जाने देने का अनुरोध किया, लेकिन युवकों ने उनकी बात नहीं मानी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाए जाने पर युवकों ने गुस्से में आकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उनके पिता के साथ मारपीट की। परिवार की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के समय मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का भी दावा किया गया है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया और मूकदर्शक बनी रही। मामला सामने आने के बाद रविवार को पुलिस हरकत में आई और मंदिर परिसर के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   इल्म के लिए हूं, फिल्म के लिए नहीं": पद्मश्री शीन काफ़ निज़ाम ने बनारस लिट फेस्ट में साझा किए जीवन के अनमोल विचार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *