दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में महिला और बेटी से मारपीट

दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में महिला और बेटी से मारपीट

कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने और ट्रेन से नीचे गिराने का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस (15211) में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रेन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने विवाद के दौरान महिला को थप्पड़ मारे और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना में महिला के माथे पर गंभीर चोट आई और उनका माथा फट गया।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद के आसपास की है। ट्रेन में किसी बात को लेकर कांस्टेबल और महिला के बीच कहासुनी शुरू हुई। महिला और उसकी बेटी द्वारा कांस्टेबल की कथित हरकत का विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों पर होती है, यदि उन्हीं पर मारपीट के आरोप लगें तो आम यात्री की सुरक्षा की जवाबदेही कौन निभाएगा?

फिलहाल घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

इसे भी पढ़े   चौकाघाट में आधा किलोमीटर लंबा जाम, अंधरापुल मार्ग पर चार पहिया वाहनों की रोक बनी वजह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *