कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई

सिगरा थाना प्रभारी पद पर हुआ स्थानांतरण

वाराणसी (जनवार्ता)। लगभग एक वर्ष तक कैंट थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं देने के बाद इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का स्थानांतरण सिगरा थाना प्रभारी पद पर कर दिया गया। सोमवार को कैंट थाने में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

rajeshswari

समारोह के दौरान सहकर्मियों ने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसंपर्क को मजबूती मिली।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने कैंट थाने में मिले सहयोग के लिए सभी पुलिसकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैंट थाने में बिताया गया समय और यहां की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

इसे भी पढ़े   दुल्हन की तरह सजी काशी, पीएम मोदी के दौरे से पहले भव्य तैयारियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *