पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर पेट्रोल भरवाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर पेट्रोल भरवाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाक एमएमपेट्रोल भरवाने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमती जोन की पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सिंधोरा थाना प्रभारी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा में मुकदमा अपराध संख्या 90/26 धारा 309(5), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में मंगलवार को सिंधोरा पुलिस ने वायरल वीडियो में चिन्हित आरोपी विवेक उर्फ गोलू उपाध्याय (28) निवासी गड़खड़ा, थाना सिंधोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके साथ शनि सिंह (24) निवासी डगराडीह, गड़खड़ा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   शपथ ग्रहण के 24 घंटे में अजित पवार गुट को झटका, इस सांसद ने कहा-मैं शरद पवार के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *