राजस्थान : खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर पंजीकृत एसयूवी ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत

राजस्थान : खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर पंजीकृत एसयूवी ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत

वाहन से शराब की बोतियों से भरा कार्टन बरामद, चालक फरार

अजमेर (जनवार्ता)। राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पर कहर बरपाते हुए तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटी क्षेत्र होने के बावजूद एसयूवी करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर जा रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कई फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद एसयूवी डिवाइडर पर लटक गई और खाई में गिरने से बाल-बाल बची।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में एसयूवी से शराब की बोतलों से भरा एक कार्टन बरामद हुआ है। साथ ही वाहन पर ओवरस्पीडिंग के कई चालान लंबित होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर वाहन खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है तथा यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   काशी में करें शक्तिपीठ के दर्शन, यहां गिरे थे मां सती के कान के कुंडल

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *