हेलमेट और रॉन्ग साइड पर सख्ती, 183 वाहनों का चालान; 8 वाहन सीज

हेलमेट और रॉन्ग साइड पर सख्ती, 183 वाहनों का चालान; 8 वाहन सीज

वाराणसी (जनवार्ता)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मंगलवार से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया। अभियान के पहले दिन ही बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और अन्य यातायात उल्लंघनों पर व्यापक कार्रवाई की गई।

rajeshswari


एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 183 वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 113 चालान किए गए, जबकि सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर 40 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। गलत दिशा में वाहन चलाने के 70 मामले पकड़े गए।


इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 15 चालान किए गए। नशे में वाहन चलाने के एक मामले में भी कार्रवाई की गई। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने पर चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। बिना प्राधिकृत संचालन करने वाली पांच बसों का चालान किया गया। ओवरलोडिंग के 10 तथा ओवरस्पीडिंग के 12 मामलों में भी कार्रवाई की गई।


परिवहन विभाग ने विगत 24 घंटों में आठ वाहनों को सीज भी किया है। अधिकारियों के अनुसार गंभीर मामलों में संबंधित वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
एआरटीओ सुधांशु रंजन ने कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि अधिकांश सड़क हादसे तेज रफ्तार, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी लापरवाहियों के कारण होते हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 31 मई तक लगातार चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में निधन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *