भटकी मासूम को परिवार से मिलाया, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह भी रुकवाया

भटकी मासूम को परिवार से मिलाया, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह भी रुकवाया

सोनभद्र (जनवार्ता) । चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस की तत्परता से एक ओर जहां घर से भटकी दो वर्षीय मासूम दीक्षा को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया, वहीं दूसरी ओर जुगैल क्षेत्र में नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाकर उसे संरक्षण में लिया गया। दोनों कार्रवाइयों ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को उजागर किया है।

rajeshswari

रॉबर्ट्सगंज की दलित बस्ती में ननिहाल आई दो वर्षीय दीक्षा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बच्ची के गायब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सक्रिय हुई।
सुपरवाइजर सुधा गिरी और काउंसलर अमन सोनकर ने बच्ची को संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की।

महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के मार्गदर्शन में टीम ने बच्ची से मित्रवत बातचीत कर परिवार का पता लगाया। कुछ ही घंटों में माता-पिता से संपर्क स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और दीक्षा को उसकी मां दीपा की गोद में सौंप दिया गया। भावुक माहौल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इसी क्रम में ग्राम गोठानी, थाना जुगैल क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। दस्तावेजों की जांच में बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद विवाह रुकवाकर बालिका को संरक्षण में लिया गया। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बाल विवाह रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में 1098 पर सूचना देने की अपील की।

इसे भी पढ़े   जाप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह मौर्य व विजय सिंह गौण को दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *