पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया आक्रोश

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया आक्रोश

सोनभद्र (जनवार्ता)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेट्रोल पंप के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

rajeshswari

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का “इंजेक्शन” लगाकर उसका शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिक आज महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली सरकार बन चुकी है। वहीं, जुनैद अंसारी और मनीष केडिया ने कहा कि रसोई गैस, कॉपी-किताब, दवाइयों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी ने किया। इस दौरान सरोज शर्मा, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद और गोपाल केवट सहित कई सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र पुलिस का बड़ा खुलासा, डीसीएम से 85 किलो गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *