तालाब और नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांवों में पसरा मातम

तालाब और नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांवों में पसरा मातम

सोनभद्र (जनवार्ता)।  जिले के दुद्धी और माची थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में सात वर्षीय दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari


दुद्धी के अमवार चौकी क्षेत्र स्थित बघाडू गांव के बोलताकरम टोला में सात वर्षीय नितेश पुत्र रंकलाल घर से बिना बताए तालाब में नहाने चला गया था। घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित तालाब में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे।
इसी दौरान उसका चाचा तालाब की ओर पहुंचा, जहां पानी में एक आकृति दिखाई देने पर वह तालाब में कूद पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उसने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भतीजे का शव देखते ही चाचा की चीख निकल पड़ी। सूचना पर पहुंची अमवार चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि नितेश के पिता और दादा मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
उधर, माची थाना क्षेत्र के मडपा गांव में भी नदी में डूबने से सात वर्षीय सूरज पुत्र हजारी की मौत हो गई। रविवार सुबह सूरज अपनी मां सरिता देवी और अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था। मां कपड़े धोने में व्यस्त हो गई, जबकि बच्चे नहा रहे थे। कुछ देर बाद सूरज दिखाई नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी में उसका शव देखा और बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।

इसे भी पढ़े   खड़े टीपर से टकराया हाइवा,चालक गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *