“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बरेका में पौधरोपण

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बरेका में पौधरोपण

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत बुधवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरेका के पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पौधा लगाकर किया।
महाप्रबंधक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन देने का आधार हैं।
उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मातृत्व, प्रकृति और संवेदनशीलता से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
बरेका में 15 मई से 5 जून तक चल रहे अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित विकास का संदेश दिया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पार्थ के घर से मिले एडमिट कार्ड और नियुक्ति पत्र,ED के खुलासे से और बढ़ेगी मुश्किलें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *