गंगापुर नगर पंचायत में 2 करोड़ के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण

गंगापुर नगर पंचायत में 2 करोड़ के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण

वाराणसी (जनवार्ता) । आदर्श नगर पंचायत गंगापुर में बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेह लता सेठ के साथ संयुक्त रूप से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rajeshswari

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने की, जबकि आयोजन की देखरेख प्रतिनिधि संतोष सेठ एवं सत्यम सेठ ने की। लोकार्पित कार्यों में इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड, अंडरग्राउंड जल निकासी व्यवस्था, सभागार का नवीनीकरण, स्टोर रूम निर्माण, विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर स्थापना तथा ओपन जिम सहित कई जनहित से जुड़े विकास कार्य शामिल रहे।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता तक सीधा लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत संतोष सेठ एवं सत्यम सेठ ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजभर पूर्व प्रधान ने किया। समारोह में डॉ. नरेंद्र पटेल, विजय राज यादव, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, राजेश जैन, कमलेश गुप्ता, रजत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैयालाल जैन, रोहित कुमार मोदनवाल, संतोष केसरी, लालमन यादव, सुमित कुमार सिंह, मिंटू सिंह, अनीश यादव तथा अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सभासद और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   राहुल गांधी ने रैली में बताया,अमेठी छोड़ रायबरेली से क्यों लड़ रहे चुनाव?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *