चंदौली में पुलिस और बदमाशों  के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार

चंदौली में पुलिस और बदमाशों  के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश समेत दो गिरफ्तार

चंदौली  (जनवार्ता)। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और लूट के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और लूट का सामान बरामद किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 3 जून को चहनिया बाजार में मिश्रापूरा निवासी गोविंद मिश्रा से लूट की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दोनों आरोपी अपने घर आए हैं और फरार होने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने वाराणसी-बलुआ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक से आते दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान उपनिरीक्षक जमालुद्दीन खान के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी अनुपम पांडे उर्फ गोलू निवासी अटोली, थाना धानापुर के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं दूसरा आरोपी आकाश कुमार निवासी महुअर, थाना बलुआ ने आत्मसमर्पण कर दिया।

घायल उपनिरीक्षक और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस तथा लूट का सामान बरामद किया है।

इसे भी पढ़े   इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अनुपम पांडे के खिलाफ लगभग छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आकाश कुमार पर भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *