टोल के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान

टोल के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान

मीरजापुर (जनवार्ता)। वाराणसी-शक्तिनगर और मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर संचालित टोल प्लाजा के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहरौरा नगर में जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटकर लोगों को टोल वसूली से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थापित अस्थायी टोल प्लाजा और विंध्याचल क्षेत्र में संचालित टोल प्लाजा को लेकर आपत्ति जताई।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि टोल वसूली से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और नियमित यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
अभियान में गुलाब चंद्र पांडेय, मोहम्मद सलीम, राजेश साहनी, कन्हैयालाल पाठक, बृजेश द्विवेदी, इंद्रदेव शर्मा, इरशाद अहमद, संतोष पांडेय, प्रदीप यादव, विद्याधर पटेल और राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वार्ड बॉय के‌ मौत के बारे ‌में स्वास्थ्य कर्मियों का बयान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *