काशी और गुवाहाटी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर, मेयर अशोक तिवारी ने राज्यपाल से की मुलाकात

काशी और गुवाहाटी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर, मेयर अशोक तिवारी ने राज्यपाल से की मुलाकात

काशी (वाराणसी) के महापौर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान काशी और गुवाहाटी के बीच सांस्कृतिक संबंधों, पर्यटन विकास, विरासत संरक्षण तथा जनसंपर्क को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

rajeshswari


राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि देश के दो प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि काशी और गुवाहाटी भारतीय सभ्यता, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जिनकी पहचान राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी हुई है।
बैठक में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, पर्यटन गतिविधियों के विस्तार तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दोनों शहरों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और उनकी धार्मिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक महत्ता को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।


राज्यपाल ने नागरिक सुविधाओं और शहरी विकास के क्षेत्र में काशी में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद और अध्ययन दौरे बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा विकास संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों शहरों के संस्थानों और हितधारकों के बीच बढ़ता सहयोग सांस्कृतिक समझ को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।


प्रतिनिधिमंडल ने काशी में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं नागरिक कल्याणकारी पहलों की जानकारी साझा करते हुए असम के साथ पर्यटन, विरासत संरक्षण, सामाजिक विकास और शहरी प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

इसे भी पढ़े   आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *