हैंडबॉल में वाराणसी व संतकबीर नगर की जीत

हैंडबॉल में वाराणसी व संतकबीर नगर की जीत

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर (लोहता) में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 (बालक) हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों में वाराणसी और संतकबीर नगर की टीमों ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

rajeshswari


दूसरे दिन के मुख्य अतिथि गाजीपुर के जिला जज संजय हरि शुक्ला रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
दिन के पहले मुकाबले में संतकबीर नगर ने गाजियाबाद को 17-15 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से निखिल और आयुष ने छह-छह गोल किए। दूसरे मुकाबले में मेजबान वाराणसी ने प्रयागराज को 22-14 से हराया। वाराणसी की ओर से अंकित और सूर्य प्रकाश ने पांच-पांच गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


अन्य मुकाबलों में गाजियाबाद ने संतकबीर नगर को 14-8, मऊ ने प्रयागराज को 17-15, लखनऊ ने गाजियाबाद को 21-15, संतकबीर नगर ने गोरखपुर को 12-5, मऊ ने मुरादाबाद को 14-0 तथा संत रविदास नगर ने गोरखपुर को 15-6 से पराजित किया।


प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद के संभावित प्रत्याशी पंकज सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अमित पाण्डेय, प्रखर शुक्ला, शुभम राय, सुशील तिवारी, संजय कुमार गिरी और मोहम्मद तौहीद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


आयोजन समिति के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा प्रतियोगिता का सफल और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   एटा: जुआ मामले में लापरवाही पर SHO सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *