काशी स्टेशन का कायाकल्प शुरू, 100 दिन का मेगा ब्लॉक

काशी स्टेशन का कायाकल्प शुरू, 100 दिन का मेगा ब्लॉक

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए रेलवे ने 100 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। छह जून से 13 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाई जाएगी। वर्ष 2027 तक स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

rajeshswari


निर्माण कार्य के चलते वर्तमान में प्लेटफार्म संख्या एक और दो से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि प्लेटफार्म तीन और चार पर रेल लाइनों को हटाकर कार्य चल रहा है। इसके कारण एक मेमू ट्रेन निरस्त कर दी गई है और छह ट्रेनों का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किया जा रहा है।


पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशन पर भव्य कांकोर्स भवन, एस्केलेटर, लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय और बेहतर यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेशन को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से जोड़ने की भी योजना है, जिससे यह वाराणसी कैंट स्टेशन के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में उभरेगा।


नई व्यवस्था में स्टेशन पर छह प्लेटफार्म होंगे, जिनमें चार भूमिगत बनाए जाएंगे। लगभग 1800 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाले इस स्टेशन का परिसर 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होगा। नमो घाट और राष्ट्रीय राजमार्ग से निकटता के कारण यह पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इसे भी पढ़े   टकसाल शूटआउट केस में 24 साल बाद फैसला, विधायक अभय सिंह समेत तीन आरोपी बरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *