यूपी पुलिस परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की सड़क हादसे में मौत

यूपी पुलिस परीक्षा देने जा रही युवती समेत पिता की सड़क हादसे में मौत

परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी (जनवार्ता) । फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही एक युवती और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक चला रहा पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) अपनी पुत्री आंचल सोनकर (20) को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए जौनपुर जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल पड़ोसी दिनेश सोनकर (24) चला रहा था। तीनों बाबतपुर-जौनपुर बाईपास मार्ग से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे।

बताया जाता है कि सुबह बेलवा और नागापुर के बीच पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पृथ्वीनाथ सोनकर और उनकी पुत्री आंचल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दिनेश सोनकर को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। जिस बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए पिता घर से निकले थे, उसी यात्रा ने दोनों की जिंदगी छीन ली।

इसे भी पढ़े   काशी के कवि अमित कुमार अंजान को 'विद्या वाचस्पति' मानद सम्मान

फूलपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। बाईपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *