ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार बखरिया गांव निवासी सुरेंद्र पाल का पुत्र अमन पाल बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमन ने दोनों कानों में ईयरफोन लगा रखा था, जिससे उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी।


इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भदोही की ओर से वाराणसी की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसका शव दो हिस्सों में बंट गया।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक अमन पाल दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके असमय निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

इसे भी पढ़े   दरोगा ने गर्भवती पत्नी को मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *