20 नवंबर से नमो घाट पर सजेगा गंगा महोत्सव, 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी काशी

20 नवंबर से नमो घाट पर सजेगा गंगा महोत्सव, 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी काशी

चार दिन तक होंगी सांस्कृतिक संध्याएं, घाटों के साथ 100 से अधिक कुंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी दीपोत्सव की तैयारी

वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली से पहले काशी में गंगा महोत्सव का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली काशी की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली पर्व है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले आज कर रहे आस्था की वकालत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *