प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी में सेवा और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी में सेवा और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस अवसर को जनसेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए।

rajeshswari


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, संयोजक कमलेश मौर्या, जयप्रकाश चौबे, शिव कुमार चौबे, ममता राय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


उधर, प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री की तस्वीर और राष्ट्रध्वज के साथ मां गंगा की आरती उतारी तथा बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से उनके दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व के लिए आशीर्वाद की कामना की।


कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे गंगा सेवक राजेश शुक्ल ने कहा कि 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम चलाए गए। इसके अलावा अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में फल, दवाइयां, वस्त्र, साबुन तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसे भी पढ़े   फरीदाबाद : दो बच्चियों का गला घोंट युवक ने लगाई फांसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *