दो शातिर चोर गिरफ्तार

दो शातिर चोर गिरफ्तार

आभूषण, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) । मण्डुवाडीह पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी एवं आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37.350 ग्राम सोने के आभूषण, एक आधार कार्ड तथा एक बैंक पासबुक बरामद किया है।

rajeshswari

मण्डुवाडीह पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास से प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर (22) निवासी भगवानपुर तथा सचिन राउत (27) निवासी नगवां को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त थाना मण्डुवाडीह में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार 23 मई को मडौली नई बस्ती निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गए सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसी क्रम में उन्होंने मडौली नई बस्ती स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के गहनों को बेचने की तैयारी के दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

बरामद आभूषणों में दो चेन, दो अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी बालियां, तीन नथिया तथा चार नाक की पिन शामिल हैं। बरामद सोने के आभूषणों का कुल वजन 37.350 ग्राम बताया गया है।

इसे भी पढ़े   थाना समाधान दिवस में महज रस्म अदायगी: 12 शिकायतों का एक का भी निस्तारण नहीं

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, उपनिरीक्षक रामकुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परवेज खान तथा मण्डुवाडीह थाना पुलिस एवं सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *