काशी के लाल अमित पांडेय के नेतृत्व में भारत का परचम लहराया, आईएचएफ ट्रॉफी में यूथ और जूनियर दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण

काशी के लाल अमित पांडेय के नेतृत्व में भारत का परचम लहराया, आईएचएफ ट्रॉफी में यूथ और जूनियर दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय हैंडबॉल के लिए गर्व का क्षण तब आया जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ एवं जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 (जोन-2, दक्षिण एवं मध्य एशिया) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक सफलता में काशी के लाल अमित पांडेय की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है।

rajeshswari

9 से 14 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय यूथ (अंडर-18) टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंतिम मुकाबले में भारत ने मालदीव को 49-22 से हराया। टीम की ओर से रवि कुमार ने 10 गोल कर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। भारत ने इससे पहले नेपाल, अफगानिस्तान और मेजबान बांग्लादेश को भी पराजित किया था।

वहीं जूनियर (अंडर-20) वर्ग के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 48-27 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मोहम्मद तौसीफ रसूल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त दी।

इस उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय एवं महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है।

भारतीय दल के साथ कंटिजेंट लीडर अतनु मजूमदार, यूथ टीम के हेड ऑफ डेलीगेट अमित पांडेय, कोच फिरोज अहमद खान, जूनियर टीम के मुख्य कोच अनूप कासवान, सहायक कोच सुधाकर एवं कुलदीप राणा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वरुणा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

भारत की इस दोहरी स्वर्णिम सफलता के बाद देशभर में खुशी की लहर है। बिहार की खेल मंत्री Shreyasi Singh सहित विभिन्न राज्यों के खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय हैंडबॉल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। काशी के अमित पांडेय की भूमिका को लेकर भी खेल जगत में विशेष चर्चा हो रही है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय दल का सफल नेतृत्व कर देश का गौरव बढ़ाया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *