चौक : 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा

चौक : 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा

4 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और दो बाइक बरामद

वाराणसी  (जनवार्ता)। थाना चौक पुलिस और एसओजी टीम ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर देशी पिस्टल तथा दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

rajeshswari

एसीपी दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी अनुसार सोमवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने सोते समय राजन 60 नामक वृद्ध को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 0102/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान सर्विलांस सेल और एसओजी की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल भारती उर्फ जानू (20 वर्ष), विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू (24 वर्ष), सुजीत वाल्मीकि (19 वर्ष) तथा कृष्णा वाल्मीकि (18 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, एक टीवीएस अपाचे और एक बजाज पल्सर आरएस-200 मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई थाना चौक प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौक पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   गंगापुर नगर पंचायत में 2 करोड़ के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *