108 कलश शोभायात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ, कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारंभ

108 कलश शोभायात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ, कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारंभ

सोनभद्र (जनवार्ता)। करमा विकास खंड के सरौली ग्राम पंचायत स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार को 108 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ, हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

rajeshswari

कार्यक्रम की शुरुआत 108 कन्याओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद अतरौली राजा स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे, धार्मिक ध्वज-पताकाओं और जयघोष के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अतरौली राजा गांव का भ्रमण करते हुए सरौली गोस्वामीनगर स्थित शंकर भगवान के स्थान तथा काली माता धाम से होकर पुनः डीहबाबा मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और श्रद्धालु हाथों में पताका लिए “सीताराम” और “जय हनुमान” के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी पूरी यात्रा के दौरान सक्रिय रही।

आयोजन में कथा वाचक के रूप में सिद्धेश्वर धाम सरकार, सतना (मध्य प्रदेश) के पीठाधीश्वर पं. आदर्श कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे। पारायण व्यास श्री श्यामबली पाठक, यज्ञ प्रबंधक एवं मंच संचालक आचार्य पं. मनोज कुमार दीक्षित रहे। यज्ञाचार्य के रूप में आचार्य राजन पांडेय, आलोक तिवारी एवं अभिषेक पाठक ने अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्य यजमान प्रेमनाथ उपाध्याय रहे। इस अवसर पर मनीष पांडेय, दीपेंद्र सिंह, प्रफुल्ल, आलोक मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   मांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *