दक्षिणी विधानसभा के 18 इंटर कॉलेजों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

दक्षिणी विधानसभा के 18 इंटर कॉलेजों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

27.92 करोड़ रुपये होंगे खर्च

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 18 इंटर कॉलेजों में लगभग 27.92 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस योजना के तहत विद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भवनों की मरम्मत और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

rajeshswari

यह जानकारी मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सर्किट हाउस सभागार में इंटर कॉलेजों के प्रबंधकों, प्राचार्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पहली बार एडेड इंटर कॉलेजों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिन विद्यालयों में सौर ऊर्जा की व्यवस्था नहीं है, वहां विधायक निधि से 10 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे।

योजना के तहत विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, सोलर पैनल, शौचालयों का निर्माण एवं मरम्मत, भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, ड्रेनेज, ओपन जिम सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। विधायक ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य वर्ष के अंत तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं।

बैठक में उन्होंने सभी विद्यालयों के भवनों का रंग-रोगन एक समान कराने पर भी जोर दिया, ताकि उनकी अलग पहचान बन सके। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधन की मांग पर नए कक्षों के निर्माण का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रबंधक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   पांच वर्षों से फरार 50 हजार का इनामिया मुंबई से गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *