एसटीएफ के हत्थे 10 साल बाद चढ़ा एक लाख का इनामिया

एसटीएफ के हत्थे 10 साल बाद चढ़ा एक लाख का इनामिया

2016 में आजमगढ़ जेल से हुआ था फरार

आजमगढ़  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हत्या, डकैती, लूट सहित कई संगीन मामलों में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर मुसहर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2016 में आजमगढ़ जिला कारागार से फरार होने के बाद पिछले करीब दस वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

rajeshswari

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि चन्द्रशेखर अपने एक साथी के साथ आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने खेमउपुर रोड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार चन्द्रशेखर मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित लश्करपुर गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और बलिया समेत कई जिलों में हत्या, डकैती, लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित अनेक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लंबे समय से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध रहने के दौरान उसने दो अन्य बंदियों के साथ मिलकर जेल से फरार होने की योजना बनाई थी। रक्षाबंधन के दिन 18 अगस्त 2016 को खाना बनाने में प्रयुक्त सामान, चादर और गमछे की मदद से जेल की दीवार फांदकर वह फरार हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और उस पर इनाम घोषित किया गया।

एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2024 में भी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब गिरफ्तारी के बाद उसे जेल फरारी के मुकदमे में न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   Sonbhadra rape news - नाबालिग लड़की के साथ किया था दुष्कर्म,20 वर्ष कैद की कड़ी सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *